उन दिनों जबकि हम समाचारों की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक उठा-पटक, सोशल मीडिया की सनसनी और डिजिटल दुनिया की तमाम बेसिरपैर की रीलों में अपना समय जाया कर रहे थे, तब एक कर्मठ युवा अपने स्वप्न को साकार करने के लिए जी-तोड़ मेहनत में लीन था। उसका स्वप्न भी कोई ऐसा स्वप्न नहीं था जिसमें बड़ी गाड़ी, बड़ा घर या कोई विदेश यात्रा हो! ये तो आम लोगों की इच्छाएँ हुआ करती हैं पर वह तो ख़ास है न! उसे तो इतिहास रचना था । हम धरती से आसमान को ताका करते हैं लेकिन उसे तो आसमान से हमारी पृथ्वी देखनी थी। उसे अंतरिक्ष में पहुँचकर यह भी बताना था कि "दुनिया तो एक ही है,अंतरिक्ष से सीमाएँ नहीं दिखतीं!"
हम सब देशवासियों को गौरवान्वित कर देने वाला यह स्वर्णिम पल मिला, शुभांशु शुक्ला के कारण जो कि 25 जून, 2025 को एक्सिओम म...
प्रीति अज्ञात










