मंदसौर की सम्पूर्ण घटना का विवरण इतना क्रूर और जघन्य है कि उसे बोलते समय आपकी ज़बान साथ छोड़ देती है। शब्द लड़खड़ाकर न बोले जाने की भीख माँगते हैं। पूरा शरीर काँपने लगता है और उस मासूम बच्ची की पीड़ा को महसूस कर हृदय चीत्कार कर उठता है।
यक़ीन मानिये इसे पढ़ते-सुनते समय आप दुःख और ग्लानि के इतने गहरे समंदर में डूब जाते हैं कि इस समाज में अपने होने का अर्थ एवं औचित्य तलाशने लगते हैं। अनायास ही उन तमाम खिलखिलाते बच्चों के चेहरे आँखों में घूमने लगते हैं, जिन्हें इस दुनिया के सुन्दर होने पर अब भी भरोसा है। जो अब भी बाग़ में खिलते फूलों पर भटकती तितलियों को देख हँसते हुए उनके पीछे दौड़ते हैं। जिन्हें चॉकलेट, आइसक्रीम, टॉफ़ी खाना ख़ूब सुहाता है और जिनका मासूम हृदय किसी अंकल की घिनौनी सोच और निकृष्टम कुत्स...
प्रीति अज्ञात








