देश सर्वोपरि है
देश सर्वोपरि है।
पुलवामा में हमारे अर्धसैनिक बलों पर जो निंदनीय और घृणित हमला हुआ और उसके बाद जिस तरह घटनाक्रम करवटें लेता रहा, तस्वीरें और परिस्थितियाँ धूप -छाँव का खेल खेलती रहीं; उसने हमारे देशवासियों को सारे मुद्दे भुलाकर देशहित में एक साथ खड़ा कर दिया। जहाँ एक ओर हमारे जवानों के वीरगति प्राप्त करने की अथाह पीड़ा थी, वहीं थोड़े दिनों बाद ही पाकिस्तान में बने आतंक के ठिकानों को नष्ट किये जाने ने कुछ पलों के लिए जोश और उत्साह से भी भर दिया था। यद्यपि यह प्रसन्नता क्षणिक ही रही, जब पता चला कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तानी कब्ज़े में हैं। अब अभिनन्दन की सकुशल घर वापिसी ने देश की अटकी हुई साँसों को थोड़ी गति अवश्य प्रदान की है। अटारी बॉर्डर पर उनके स्व...
प्रीति अज्ञात








