अगस्त का महीना बारिश का, त्यौहारों का, उल्लास का महीना है। मित्रता-दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस की तिथियाँ भी इसी माह से जुड़ी हुई हैं। बारिश की प्रतीक्षा सभी को रहती है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कौंधती बिजली, आसमान को कुछ और ही नया रंग-रूप प्रदान करती है। अचानक हुई तेज़ बारिश और उस पर सरसराती ठंडी पवन, मन में असंख्य उमंगें भर देती है! वर्षा ऋतु प्रेमियों के लिए रोमांस, सहायकों के लिए छुट्टी का सामान, बच्चों के लिए मस्ती, बड़ों के लिए गीला अख़बार, गृहिणियों के लिए सीले कपड़ों की दुर्गन्ध बनकर आती है। आम आदमी की अंतरात्मा भी इसी मौसम में गरमा-गरम पकौड़े और चटकारेदार चटनी का मधुर आह्वान करती है। यह वस्तुत: आकाश से गिरे उन मोतियों का प्रभाव है, जो माटी को स्पर्श करते ही सारे वा...
प्रीति अज्ञात
