हाल ही में हिंदी के वरिष्ठ कथाकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को उनके लेखन के एवज में लगभग तीस लाख रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई। यह समाचार हिंदी साहित्य के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। किंतु इस प्रसंग का महत्त्व केवल एक लेखक की व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है। यह हमें उस बुनियादी प्रश्न की ओर ले जाता है जिसे हम बार-बार टालते रहे हैं। प्रश्न वही सदियों पुराना कि क्या हमारा समाज अपने लेखकों को उनके श्रम का उचित मूल्य दे रहा है? प्रत्येक साहित्यिक सृजन और उसके प्रतिफल के बीच संतुलन कैसे स्थापित हो?
साहित्य केवल भावनाओं या कल्पनाओं का खेल नहीं है। वह लेखक के जीवनानुभव, संवेदनशीलता, ज्ञान और दृष्टि की उपज है। एक उत्कृष्ट रचना के पीछे वर्षों का अध्ययन, आत्ममंथन और लेखकीय साधना निहित होती है...
प्रीति अज्ञात





