जब से कोविड महामारी इस दुनिया में आई है, तब से बहुत कुछ परिवर्तित हो चुका है। नएपन के नाम पर विषाणु का नाम अपडेट होता जा रहा है। जब लगने लगता है कि अब सब कुछ पूर्ववत हो जाएगा, ठीक तभी ही यह नया नाम धर सामने आ जाता है। इस बार वर्ष के प्रारंभ होते-होते नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी अपने विकराल रूप की चेतावनी देने लगा है। हम इससे कितना डर रहे हैं, उसका उत्तर चुनावी जनसभाओं से लिया जा सकता है! जबसे यह सुना है कि यह भले ही तीव्रता से फैलेगा लेकिन इससे मृत्यु होने की आशंका न्यूनतम है, तबसे हम कुछ अधिक ही निश्चिंत हो बैठे हैं। जैसे बस जीवित ही तो रहना है, और क्या! महामारी बढ़े तो बढ़ती रहे! कुछ ने तो मास्क भी निकालकर फेंक दिए हैं।
इधर वैष्णो देवी परिसर में हुई दुर्घटना ने फिर वही प्रश्नचिह्न खड़े कर द...
प्रीति अज्ञात










