भागती हुई लडकियाँ
इस दौर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक घटना घटी नहीं कि आम आदमी से लेकर समस्त मीडिया जगत न्यायाधीश की कुर्सी पर विराजमान हो जाता है। उस पर प्रेमी युगल के घर से भागने का किस्सा हो तो अंधाधुंध विचारों के शुष्क अंधड़ चलने लगते हैं। हमारी सामाजिक व्यवस्थानुसार यह भी लगभग तय ही है कि इस स्थिति में सारी लानतें-मलानतें लड़की के हिस्से में ही आयेंगी। तथाकथित इज़्ज़त भी उसी के परिवार की जायेगी और बदनामी के सारे दाग़ उस घर की दीवारों पर सदा के लिए छप जायेंगे! पिता भी उसी घर का आहत होगा और माँ भी मारे शर्म के घर से निकलना बंद कर देगी। लड़कों की तो कोई इज़्ज़त होती ही कहाँ है! उन्हें तो इज़्ज़त उछालने का हुनर आता है। बंदूक की नाल कनपटी पर टिका; इसे लूटने की कला में माहिर हैं वो, इसका वीडियो...
प्रीति अज्ञात
