संपादकीय
बच्चों के लिए भी निकालना होगा कुछ समय
एक वह समय भी था, जब बच्चे अपने मनोरंजन के लिए दादा-दादी, नाना-नानी को खोजते थे क्योंकि उन्हें सुननी होती थी कहानी या फिर कोई मजेदार, दिलचस्प, अनोखी, कोई आश्चर्यजनक बात या कोई मजेदार घटना। ये सब कहानियाॅं या बातें बच्चों का खूब मनोरंजन करती थीं। कुछ समय बाद रेडियो ने दस्तक दी। यह भी किसी किसी के पास ही होता था। उस समय टेलिविजन जैसे दृश्य-श्रव्य के अन्य कोई मनोरंजन के साधन नहीं थे। बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए कही गई उस वक्त की कहानियाॅं व लोककथाएं बच्चों के मनोरंजन का सबसे प्रिय साधन थी।
कहानी के दौरान बच्चे अपने बुजुर्गों के साथ होते थे। इसका फायदा यह होता था कि बच्चे इस साथ से अपने बड़ों को उनकी भावनाओं और स्वभाव से बेहतर त...
पवन चौहान
