हायकु
1.
जलती चिता
फ़क़ीर के होठों पे
बुल्ले की काफी
2.
सरसों खेत
हरे सूट ऊपर
पीली कढ़ाई
3.
थमा भूकम्प
डब्बी मे काँप रहे
दादी के दाँत
4.
इलाही गीत
बेटी सुलावे माँ को
दे कर लोरी
5.
नानी का घर
छुटकी ने ढूँढ ली
माँ की गुड़िया
6.
गर्म चौबारा
खाली कटोरों पर
घूमते पंछी
7.
उड़ा बैलेंस
रोमिंग पर आई
पत्नी की काल
8.
मुँह अँधेरा
ग्वाले की साइकिल
नल के पास
9.
छूटा कबीला
बंजारन के हाथ
सजी मेहंदी
10.
माँ की निशानी
अधबुना स्वेटर
अलमारी में
– संजय सनन




