हायकु
1.
नवीन वर्ष
जीवन में ले आए
असीम हर्ष
2.
यादों का बोझा
लौटता दिसम्बर
कंधों पे ढोता
3.
रोया बहुत
उतरा कलैंडर
गुजरे वक़्त
4.
सर्द मौसम
शबनमी पत्तों के
अश्कों की माला
5.
बहता नीर
वक़्त गुजरता है
ठहरा तीर
6.
साल नया है
पुराना कुमकुम
भाल नया है
7.
नई भोर हो
रिद्धि सिद्धि का वास
चहुँ ओर हो
8.
घृणा न पले
कैलंडर के साथ
हम बदले
9.
प्रारब्ध लिखो
हस्त रेखाएं भूल
प्रारम्भ लिखो
10.
नव प्रभात
न मजहबी भेद
ना जात पात
11.
नवीन गीत
नव वर्ष सितार
नव संगीत
12.
हो खुशहाल
मुबारक हो बंधु
ये नया साल
– विनोद कुमार दवे





