तू सिर्फ एक प्रयास कर,
एक बार नहीं बार बार कर,
परास्त हर एक हार कर,
तू जीत का आह्वान कर,
एक बार नहीं बार बार कर।
तू मंजिलो को प्यार कर ,
पर रास्तो को स्वीकार कर,
करना है तूझे यह सफर,
हर मुश्किलो को पार कर,
तू सिर्फ एक प्रयास कर,
एक बार नहीं बार बार कर।
किस चीज का तुझे है डर,
हर संघर्ष को स्वीकार कर,
हर चुनौती को पार कर,
चढ़ना तूझे है शिखर,
भले मार्ग में हो आंधियां,
ना रुके कभी तू ,
खुदको यू तैयार कर,
तू सिर्फ एक प्रयास कर ,
एक बार नहीं बार बार कर ।
ना स्वयं पर कर तू शक,
हर जीत पर है तेरा हक,
पुष्पों की राह को त्याग कर,
कांटों की राह का चुनाव कर,
जीतना है तुझे हर हाल में ,
ये समर तू पार कर,
तू सिर्फ एक प्रयास कर,
एक बार नहीं बार बार कर।।





